आसान शब्दों में जानिए क्या है नाटो संगठन।

 रूस और यूक्रेन विवाद में नाटो संगठन की चर्चा सबसे अधिक हो रही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह नाटो है क्या और यह कार्य कैसे करता है। हम आपको नीचे लेख में नाटो संगठन के बारे में बता रहे हैं-

क्या है नाटो (NATO)-

द नॉर्थ अटलांटिक ट्रिटीर्गनाइजेशन यानी (NATO) एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो 1949 में 28 यूरोपीय देशों और 2 उत्तरी अमेरिकी देशों के बीच बनाया गया है। नाटो का उद्देश्य राजनीतिक और सैन्य साधनों के माध्यम से अपने सदस्य देशों को स्वतंत्रता और सुरक्षा की गारंटी देना है और रक्षा और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर सहयोग के माध्यम से देशों के बीच संघर्ष को रोकना है। इसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद बनाया गया था। नाटो का हेडक्वार्टर ब्रुसेल्स, बेल्जियम में स्थित है।

क्या हैं नाटो के कार्यक्षेत्र -

नाटो (NATO) कहता है कि नाटो के किसी भी एक देश पर आक्रमण पूरे संगठन पर आक्रमण होगा। यानी किसी के एक देश पर आक्रमण का जवाब नाटो के सभी देश देंगें। नाटो की अपनी कोई सेना या अन्य कोई रक्षा सूत्र नहीं है बल्कि नाटो के सभी सदस्य देश म्युचल अंडरस्टेंडिंग के आधार पर अपनी-अपनी सेनाओं के साथ योगदान देगें। ये ध्यान रखने योग्य बात है कि केवल नाटो के सदस्य देश ही उसके संरक्षण का लाभ ले सकते हैं। अन्य देश जो नाटो के सदस्य नहीं हैं उनके प्रति नाटो की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इसके साथ ही एक विशेष बात यह भी है कि नाटो अपने सदस्य देशों पर किसी भी बाहरी आक्रमण से बचाव के प्रति जवाबदेह है लेकिन यदि किसी सदस्य देश में सिविल या कोई अन्य वॉर होता है तो नाटो की उसमें शून्य भागीदारी होगी।

कैसे होती है नाटो (NATO) में फंडिंग -

नाटो में फंडिंग उसके सदस्य देश ही करते है और अमेरिका को इसका बैकबोन कहा जाता है क्योंकि इसके बजट का तीन-चौथाई भाग अमेरिका देता है।

नाटो (NATO) के सदस्यों की सूची।

1949 में नाटो के मूल सदस्य बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, आइसलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका थे। लेकिन अब सदस्य देशों की संख्या 30 के करीब पंहुच गई है। जो निम्नलिखित है-

1.अल्बानिया 

2. बेल्जियम

3. बुल्गारिया

4. कनाडा

5. क्रोएशिया

6. चेक प्रतिनिधि

7. डेनमार्क

8. एस्तोनिया

9. फ्रांस

10. जर्मनी

11. यूनान

12. हंगरी

13. आइसलैंड

14. इटली

15. लातविया

16. लिथुआनिया

17. लक्समबर्ग

18. मोंटेनेग्रो

19. नीदरलैंड

20. उत्तर मैसेडोनिया

21. नॉर्वे

22. पोलैंड

23. पुर्तगाल

24. रोमानिया

25. स्लोवाकिया

26. स्लोवेनिया

27. स्पेन

28. तुर्की

29. यूनाइटेड किंगडम

30. संयुक्त राज्य अमेरिका

No comments:

Post a Comment