1. भारत का निर्वाचन आयोग आगामी आम चुनावों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कौनसी मशीनें खरीद रहा है - वीवीपीएटी ।
➤ उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, गोवा, पंजाब और मणिपुर विधान सभा चुनावों के पशचात् इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर इसकी पारदर्शिता को लेकर अनेक नेताओं ने आरोप लगाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की थी जिसे न मानते हुए निर्वाचन आयोग ने वीवीपीएटी मशीन को ईवीएम से जोड़कर निर्वाचन कराने का निर्णय लिया है। वीवीपीएटी (Voter Verified Paper Audit Trial) मशीन में मतदाता को पता चल जाता है कि उसने किसे वोट डाला है।
2. भारतीय रेल जनता के लिए समस्त सूचनाएं प्रदान करने के लिए जून 2017 में कौनसा एप्प जारी करने जा रही है - हिंद रेल ।
➤ यात्रियों को रेल सम्बन्धी समस्त सूचनाएं जैसे - आरक्षण, ट्रेन का समय, प्लेटफॉर्म नम्बर, ट्रेन की चल स्थिति, समय सारणी में परिवर्तन एवं सीट की उपलब्धता आदि उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेल एक एप्प हिंद रेल जून 2017 में जारी कर रहा है।
3. आंध्र प्रदेश के किस फिल्म अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक को वर्ष 2016 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा अप्रैल 2017 में की गई - के. विश्वनाथ ।
➤ के. विश्वनाथ ने अब तक लगभग 50 फिल्मों का निर्माण हिन्दी, तमिल व तेलगु भाषा में किया, इनकी हिन्दी फिल्मों में सरगम, कामचोर, जाग उठा शैतान, संजोग आदि हैं। राष्ट्रपति ने के. विश्वनाथ को 3 मई, 2017 को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के साथ स्वर्ण कमल, एक शाल व 10 लाख रूपए प्रदान किए।
4. गोल्ड मेन एनवायरनमेंटल फाउन्डेशन द्वारा स्थापित गोल्डमेन एनवायरनमेंटल प्राइज-2017 किस समाज सेवी को प्रदान करने की घोषणा अप्रैल 2017 में की गई - प्रफुल्ल सामान्तरा ।
➤ ओडिशा राज्य में नियामगिरी क्षेत्र में डोंगरिया कोंध जनजाति के भूमि अधिकारों को सुरक्षित रखने एवं एल्यूमीनियम अयस्क से सम्पन्न पहाड़ियों के खनन को रोकने के लिए 12 वर्षों से कानूनी लड़ाई लड़ रहे प्रफुल्ल सामान्तरा को गोल्डमेन एनवायरनमेंटल प्राइज-2017 देने का निर्णय लिया गया हैं।
5. वर्ष 2016 में प्रदर्शित फिल्मों के लिए 64 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण 3 मई, 2017 को किया गया। इन पुरस्कारों में पहली बार प्रारम्भ किया गया सर्वाधिक फिल्म अनुकूलन राज्य का पुरस्कार किस राज्य को प्रदान किया गया - उत्तर प्रदेश।
➤ 64 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा अप्रैल 2017 में की गई थी तथा वितरण 3 मई, 2017 को किया गया था। इसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मराठी फिल्म कसाब को दिया गया। उत्तर प्रदेश राज्य को पहला सर्वाधिक फिल्म अनुकूलन राज्य का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
6. भारत के किस हॉकी खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ एशियाई हॉकी खिलाड़ी का पुरस्कार मार्च 2017 में प्रदान किया गया - एस. वी. सुनील।
➤ एशियाई हॉकी महासंघ ने भारतीय हॉकी टीम के अग्रज पंक्ति के एस. वी. सुनील को सर्वश्रेष्ठ एशियाई खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया है।
7. भारत के किस राज्य में नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के ऋण माफ करने की घोषणा अप्रैल 2017 में की - उत्तर प्रदेश।
➤ उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के किसानों के एक-एक लाख रूपए तक के ऋण माफ करने की घोषणा अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में अप्रैल 2017 में की है। प्रदेश के लगभग 87 लाख लघु व सीमान्त किसान इससे लाभान्वित होंगे।
8. भारत के किस पूर्व नौ सैनिक अधिकारी को पाकिस्तान में जासूस बताकर वहां की एक सैन्य अदालत ने मौत की सजा अप्रैल 2017 में सुनाई है - कुल भूषण जाधव।
➤ पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने भारत की नौसेना के अवकाश प्राप्त अधिकारी को मौत की सजा सुनाई है। पाकिस्तान के अनुसार कुल भूषण जाधव को बलूचिस्तान में मार्च 2016 में गिरफ्तार किया गया था तथा इसने भारत के जासूस के रूप में बलूचिस्तान में दंगे भड़काने का कार्य किया है। इस आरोप की पुष्टि होने पर जाधव को मौत की सजा सुनाई है।
9. केन्द्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा कराई गई शैक्षणिक संस्थाओं की इंडिया रैकिंग 2017 में किस संस्थान को ओवर ऑल रैकिंग एवं यूनिवर्सिटी वर्ग की रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलूरू।
➤ बेंगलूरू स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस भारत में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान रैकिंग में घोषित किया गया है। ओवर ऑल रैकिंग में इसके बाद चार स्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के हैं तथा छठा स्थान जेएनयू का और 10 वां स्थान वाराणसी स्थित बीएचयू का है।
10. अप्रैल 2017 में खेले गए इंडियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की किस महिला खिलाड़ी ने विजय प्राप्त की - पी. वी. सिंधु।
➤ इंडियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल का फाइनल मैच भारत की रियो ओलम्पिक्स में रजत पदक विजेता पी. वी. सिंधु तथा रियो ओलम्पिक्स में स्वर्ण पदक विजेता स्पेन की कैरोलिना मारिन के मध्य नई दिल्ली में अप्रैल 2017 में हुआ जिसमें पी. वी. सिंधु विजेता रहीं। सिंधु ने यह प्रतियोगिता पहली बार जीती।
No comments:
Post a Comment